फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Change soon take note of before 2005

जल्द बदल ले 2005 से पहले के नोट

Tue, 23 Dec 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Change soon take note of before 2005
अगर आपके पास वर्ष 2005 या उससे पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट हैं तो उसे बैंक से बदलकर नया नोट प्राप्त कर लें, अन्यथा बाद में पछताना पडे़गा। भारतीय रिजर्व बैंक एक जनवरी 2015 से पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दरअसल सन 2005 से पहले छपे बड़े नोटों पर सन नहीं मुद्रित है। रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2015 से 2005 से पहले के पुराने नोटों को स्वीकार नहीं करेगा। जिनके पास 2005 से पहले के नोट हों वे 1 अप्रैल के बाद उन्हें नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा कर बदले में अपनी रकम प्राप्त कर सकते हैं। बैंकों को भी निर्देश है कि वे इन नोटों को प्रचलन में नहीं लाएंगे बल्कि सीधे रिजर्व बैंक भेजेंगे। यहां तक कि 2005 से पहले के नोटों का एटीएम में प्रयोग और ग्राहकों को कैश देने पर भी प्रतिबंध है।  रिजर्व बैंक की ओर से इन नोटों के बंद करने के लिए दी गई अवधि आने में अब मात्र एक सप्ताह का समय बाकी है। भारतीय रिजर्व बैंक का मानना है कि वर्ष 2005 के बाद छपे नोटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस वजह से इनकी नकल करना आसान नहीं होगा। एक जनवरी 2015 के पहले नोट बदलने वालों को बैंक कर्मचारी ग्राहकों से आईडी और निवास प्रमाणपत्र भी नहीं लेंगे। जिले के लगभग सभी बैंकों में रुपये बदलने का कार्य तेजी से हो रहा है। मुख्यालय स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक निधि श्रीवास्तव ने बताया कि पांच सौ और एक हजार के नोट बदले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोट बदलने के  लिए कोई विशेष काउंटर नहीं खोला गया है। जमा और निकासी काउंटर से पुराने नोट बदले जा रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed