{"_id":"69de7bfb8327c54265083266","slug":"chamraura-river-will-get-revival-with-rs-3-crore-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-165129-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन करोड़ रुपये से चमरौरा नदी को मिलेगा पुनर्जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन करोड़ रुपये से चमरौरा नदी को मिलेगा पुनर्जीवन
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका ब्लॉक के पाराहमीदपुर से निकली चमरौरा नदी के पुनर्जीवन के लिए शासन ने तीन करोड़ का बजट दिया है। 24 किमी लंबी नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया गया है।
नदी के पुनर्विकास कार्य में ग्राम्य विकास, सिंचाई, वन विभाग, उद्यान, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई विभाग सहयोग करेंगे। इन विभागों को स्टेक होल्डर्स के रूप में चिह्नित किया गया है। चमरौरा नदी में जल संरक्षण के साथ किनारों पर बरगद, पीपल, पाकड़, नीम के पौधे लगाए जाएंगे। चमरौरा नदी 10 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है और यह रंजीतपुर चिलबिला में सई नदी में मिलती है।
पांच हजार श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
नदी के पुनरोद्धार के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। जिन गांवों से नदी गुजरी है, उस क्षेत्र के करीब पांच श्रमिकों को पुनर्विकास कार्य में रोजगार मिलेगा। नदी में समाहित होने वाला संडवा चंद्रिका और मंगरौरा ब्लॉक का बिहारगंज नाला, चौरा नाला, नरहरपुर, शिवपुर समेत अन्य नालों में पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
इनसेट-
आंकड़ों पर एक नजर
कुल लंबाई- 24 किमी
जलग्रहण क्षेत्रफल- 1,258 वर्ग किमी
सम्मिलित गांव- 10
सम्मिलित नाले- सात
उद्गम स्थल- पाराहमीदपुर
वर्जन--
चमरौरा नदी को नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया गया है। विस्तृत कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। तीन करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृत हुई है। - डॉ. दिव्या मिश्रा, सीडीओ

वर्जन