फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Challenge to protect corona vaccine amid poor electricity system

बदहाल बिजली व्यवस्था के बीच कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखना चुनौती

Sun, 20 Dec 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Challenge to protect corona vaccine amid poor electricity system
बदहाल बिजली व्यवस्था से आए दिन ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। ऐसे में टीकाकरण के लिए बूथ बनाए जा रहे सीएचसी व पीएचसी में कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। कभी ट्रांसफार्मर तो कभी फीडर फुंकने तो कभी ब्रेकडाउन होने से आए दिन बिजली गुल रहती है। सीएचसी-पीएचसी में जनरेटर की भी व्यवस्था खस्ताहाल है।
विज्ञापन

जिले में 17 सीएचसी व 58 पीएचसी हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन रखने के लिए अब तक तीन फ्रीजर आ चुके हैं। अभी 18 फ्रीजर और आने हैं। वैक्सीन आने से पहले स्वास्थ्य महकमा रखरखाव व टीकाकरण का प्रशिक्षण दे रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लगभग 13 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें पुलिसकर्मियों व सफाईकर्मियों को टीका लगेगा। दोनों चरणों में टीकाकरण का डाटा तैयार हो गया है। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी को टीकाकरण के लिए बूथ बनाया जाएगा। यहां कोल्ड चैन बनाए जाएंगे।
विभाग का कहना है कि वैक्सीन के रखरखाव में बहुत ही सावधानी बरती जाएगी, मगर सीएचसी व पीएचसी में वैक्सीन को सुरक्षित रख पाना चुनौतीपूर्ण होगा। दरअसल, गांवों में बिजली व्यवस्था खस्ताहाल है। मांधाता पीएचसी में बिजली की आपूर्ति मांधाता बाजार में स्थापित 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती है।
इस पर बाजार के साथ ही आस-पास के गांवों का भी लोड है। ओवरलोड की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंका रहता है। पीएचसी में भी बिजली गुल रहती है। बहुत इमरजेंसी में जनरेटर का सहारा लिया जाता है। कटरागुलाब सिंह पीएचसी का भी यही हाल है। यहां भी ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड की समस्या है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंका रहता है।
वर्षों पुराना जनरेटर खराब चल रहा है। पर्वतपुर स्थित सीएचसी में भी जनरेटर की दिक्कत है। बिजली की खामी के चलते आए दिन आपूर्ति ठप रहती है। इधर रानीगंज तहसील क्षेत्र में सीएचसी गौरा, सीएचसी कहला, सीएचसी रानीगंज में बिजली व्यवस्था आए दिन दिक्कत देती है। गौरा की बात करें तो रेलवे स्टेशन के पास भूमिगत केबिल में आए दिन खराबी बनी रहती है।

इससे खाखापुर व गौरा दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे सीएचसी गौरा व कहला दोनों केंद्रों की आपूर्ति ठप हो जाती है। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद का कहना है कि गांवों में बिजली की व्यवस्था बेहतर हो गई है। जहां कमियां आ रही होंगी, उन्हें दुरुस्त कर लिया जाएगा। हालांकि अभी इस तरह के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

Challenge to protect corona vaccine amid poor electricity system

Challenge to protect corona vaccine amid poor electricity system

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed