{"_id":"65ca64a4c91db63599033f65","slug":"challenge-to-police-theft-of-money-and-goods-from-gas-agency-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-112231-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस को चुनौती, गैस एजेंसी से रुपये व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस को चुनौती, गैस एजेंसी से रुपये व सामान चोरी
Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चुनौती, गैस एजेंसी से रुपये व सामान चोरी
अजगरा। लीलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा बाजार में मनोज सिंह की गैस एजेंसी है। पुलिस को चुनौती देते हुए रविवार की रात चोर गैस एजेंसी के पीछे लगे लोहे के चैनल और लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घुस गए। एजेंसी के भीतर रखी आलमारी तोड़कर 65,357 रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, रेगुलेटर, चूल्हा, हौज पाइप समेट ले गए। एजेंसी में लगे सीसीटीवी को भी चोरों ने तोड़ दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर संचालक ने पुलिस को तहरीर दी। खास बात यह रही कि रविवार को दिन में ही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने स्थानीय बाजार में पुलिस बूथ का लोकार्पण किया था। उसी रात चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद