{"_id":"6933254dca5ce762a309d1e3","slug":"chaat-vendors-body-found-murder-alleged-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-153376-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चाट विक्रेता का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चाट विक्रेता का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी संजय सरोज (33) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
लखनऊ में चाट बेचने वाले संजय सरोज कुछ दिन पहले ही घर आए थे। बृहस्पतिवार को मदाफरपुर का मेला देखने के लिए घर से निकले। देर रात वह घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद मिला। परिजन उसकी तलाश करने लगे। कुछ लोगों से पता चला कि वह किसी पार्टी में है। कुछ देर बाद वापस आ जाएंगे। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खेत में संजय सरोज अचेत अवस्था में मिले। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी कोहड़ौर पहुंचे।
जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मां आशा देवी, पत्नी अनीता सरोज रोने बिलखने लगीं। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भाई के आने के बाद शनिवार को शव का अंतिम संस्कार होगा। सूत्रों का कहना है कि मृतक की मौत स्पष्ट न होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, भाई बाहर रहता है उसी का इंतजार हो रहा है।