फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Center of Khelo India will be built in Belha, resources will increase, players will get better system

बेल्हा में बनेगा खेलो इंडिया का सेंटर, बढे़ंगे संसाधन, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Center of Khelo India will be built in Belha, resources will increase, players will get better system
शहर स्थित स्टेडियम में जल्द ही खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना होगी। खेलो इंडिया सेंटर में खास तौर से हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए हॉकी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की तैनाती होगी। संसाधनों संग खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी। जिला क्रीड़ा विभाग के प्रस्ताव पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए शहर स्थित स्टेडियम में आते हैं। यहां आठ प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, एथलीट, कुश्ती, तलवारबाजी, हैंडबाल और वॉलीबाल। अप्रैल माह से प्रशिक्षण सत्र शुरू होते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की भीड़ लग जाती है। प्रशिक्षण के लिए तीन सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन होते हैं। शिफ्ट के अनुसार स्टेडियम में सुबह-शाम खिलाड़ी प्रशिक्षक के साथ अभ्यास करते हैं। खेलो इंडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। उनकी रुचि के खेलों के संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया अभियान के तहत हर जिले से लोकप्रिय खेलों की सूची मांगी गई है। जिले में हॉकी का खेल बहुत ही लोकप्रिय रहा है। इसमें खेल के मैदान, संसाधन व व्यवस्था की भी रिपोर्ट मांगी गई है। खेलो इंडिया अभियान के तहत जिले के लोकप्रिय खेल हॉकी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। हॉकी के उपकरण और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञ कोच रखे जाएंगे। दो शिफ्टों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय के भेजे प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना के बाद हॉकी के खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी। जल्द सेंटर खुलने की उम्मीद है।

जिले से निकले एक दर्जन राष्ट्रीय व एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
जिले में हॉकी का खेल बहुत ही लोकप्रिय है। जिले से करीब सात राष्ट्रीय खिलाड़ी व एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर खान ने अपनी पहचान बनाई। अनवर खान ने बताया कि खेलो इंडिया सेंटर खुलने से हॉकी खेल को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed