{"_id":"61dc7219bcb77750a47d966e","slug":"center-made-209-colleges-for-board-exams-pratapgarh-news-ald32465788","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए 209 कॉलेजों को बनाया गया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए 209 कॉलेजों को बनाया गया केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 209 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को डीआईओएस ने सार्वजनिक की। उन्होंने 13 जनवरी तक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्तियां मांगी हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या भले ही कम हुई है, इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड ने पहले ही सावधान बरतनी शुरू कर दी है। अप्रैल माह में प्रस्तावित परीक्षा के लिए जिले के 209 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए इस बार एक लाख नौ हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं। जबकि पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या सवा लाख के करीब थी।
पिछली बार 199 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। हालांकि बाद में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस वर्ष बोर्ड ने कोरोना संक्रमण काल में परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा चयनित किए गए 209 परीक्षा केंद्रों की सूची में 12 राजकीय विद्यालय हैं। 71 सहायता व 126 वित्तविहीन विद्यालय हैं। केंद्रों की सूची में इस बार राजकीय विद्यालयों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि बोर्ड की साइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। 13 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन किसी भी माध्यम प्रधानाचार्य अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी तरह की त्रुटि पाई गई तो उसमें सुधार किया जाएगा।
एक नजर परीक्षा केंद्रों की संख्या पर
कुल परीक्षा केंद्र 209
जीआईसी 12
सहायता प्राप्त 71
वित्तविहीन 126