फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CENIOR CITIZE DID'NT GET CURRENCY IN BANK

बैंकों का चक्कर काट निराश लौटे बुजुर्ग

Sat, 19 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि शनिवार को बैंकों में सिर्फ बुजुर्ग नोट बदलवाएंगे, लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत। जानकारी के बाद बैंकों में बुजुर्ग पहुंचे जरूर, लेकिन भटकने के बाद ज्यादातर को निराश ही लौटना पड़ा। सरकार के ऐलान के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों के साथ आम लोग भी नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंच गए थे। रुपये जमा करने और रकम निकालने के लिए बैंक में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उनके साथ लाइन में लगवा दिया गया। इससे वे दिनभर परेशान रहे। उनके लिए अलग से कोई
विज्ञापन

काउंटर भी नहीं खोला गया था। कैश की कमी के कारण भी उन्हें परेशान होना पड़ा।

खाली हो गए बेल्हा के बैंक
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। जिले के बैंक खाली हो गए हैं। किसी भी बैंक में नगदी नहीं है। इससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को इक्का-दुक्का जगहों पर ही सीनियर सिटीजन नोट एक्सचेंज कर पाए। आलम यह था कि सीनियर सिटीजन के नाम पर आम लोगों ने भी नोट बदलवा लिए। शहर की अधिकांश शाखाओं में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कोई लाइन देखने को नहीं मिली। इधर मीरा भवन चौराहा स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में पांच दिन से ग्राहकों को कैश नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी जिले में पांच सौ रुपये के  नोट नहीं आने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंकों से मिलने वाले भुगतान को लेकर शनिवार को भी गतिरोध जारी रहा। अधिकांश बैंकों में कैश खत्म होने के कारण ग्राहकों को निराश होना पड़ा। कुछ बैंकों से दो-दो हजार रुपये के नए नोट ग्राहकों को प्रदान किए, मगर ग्राहक सौ और पचास रुपये के नोट मांग रहे थे। उनका कहना था कि दो हजार रुपये का फुटकर देना वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed