फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Celebrations of cultural events in Shiva Festival

शिव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने समा बांध दिया। रात भर कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते रहे। गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के फूलपुर रामा गांव में रामेश्वरमनाथ धाम पर शिवमहोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। बुधवार की रात में आयोजित आर्केस्टा में भजन गायिका नीलिमा सिंह ने देवीगीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका बम-बम लहरी शिव-शिव लहरी का गीत काफी सराहा गया। इसके अलावा झांकी निकालने सहित अन्य कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। प्रधान रामपूजन यादव ने रामेश्वरमनाथ धाम के संस्थापक राम सेवक यादव को सम्मानित करते हुए उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया। गुरुवार को कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजमणि शुक्ल, जनार्दन शुक्ल, शिवकुमार श्रीवास्तव, रामकुमार, भाईलाल, शशांक यादव, रविप्रकाश, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed