{"_id":"57bc93264f1c1b774cd4fe2d","slug":"celebration-of-janmasthimi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरशोर से तैयारी, घर-घर विराजेंगे बांके बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरशोर से तैयारी, घर-घर विराजेंगे बांके बिहारी
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरली वाले बांके बिहारी के जन्मदिन को एक बार फिर यादगार बनाने के लिए बेल्हा तैयार है। कुंडा के मनगढ़ मंदिर के साथ-साथ पुलिस लाइन, श्याम बिहारी गली, बेल्हादेवी मंदिर में जन्माष्टमी की धूम रहेगी। नटखट श्याम के विभिन्न रूपों की झांकी का आनंद भक्त ले सकेंगे। पर्व की तैयारी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन भी जुट गया है। जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं।
इस बार जन्माष्टमी का पर्व 25 अगस्त को पड़ रहा है। इसके लिये तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों को भव्यता से सजाया जा रहा है। सजावट के खिलौने बाजारों में आ गए हैं। मंचन करने के लिए कलाकार बाहर से आने शुरू हो गए हैं। करीब चालीस साल पहले पुलिस लाइन में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी को यहां के जेलर गेव ने भव्यता प्रदान की थी। व्यापारी अमर केसरवानी बताते हैं कि जेलर ने ही पुलिस लाइन में
सजावट, झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नींव रखी थी। उसके बाद कई एसपी भी आए जिन्होंने इसकी गरिमा बनाए रखी। यहां की जन्माष्टमी देखने के लिए शहर के अलावा दूर-दराज से भी लोग आते हैं। मनगढ़ में कन्हैया का जन्मदिन बड़े ही भव्य समारोह के बीच मनाया जाता है। विदेशियों के अलावा भारत के कोने-कोने से भी श्रद्धालु यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
मनगढ़ में होती रही जन्मोत्सव की तैयारियां
मनगढ़ में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में सजावट व बैरीकेडिंग का काम शुरू हो गया है। इस बार आशा की जा रही है कि मंदिर में दर्शन के लिए 50000 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। कुंडा के भक्तिधाम मनगढ़ में इस बार एक ही दिन 25 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। दर्शन के लिए लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग की जा रही है। जन्माष्टमी के दिन बड़े हाल में लीला दर्शन कराया जाता है। इसी दिन बालगोपाल को बाहर निकालकर उनकी साज-सज्जा कराई जाती है। इसके बाद दर्शन लोगों को दर्शन कराया जाता है। मंदिर प्रबंधन का मानना है कि इस बार लगभग 50 हजार लोग दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। इस बार पूतना वध की झांकी की व्यवस्था की गई है। इसका कलाकारों द्वारा सुंदर प्रदर्शन कराया जाएगा। मंदिर में लोगों के आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना है। उसने एक दर्जन स्थान चिन्हित किए हैं जहां भारी भरकम पुलिस मौजूद रहेगी। इसके लिए कुंडा कोतवाली को नौ एसओ, 27 एसआई, 125 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस व दो प्लाटून पीएसी मिली है। इसके अलावा कुंडा कोतवाली व मनगढ़ चौकी की पुलिस रिजर्व में रहेगी। चिन्हित स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी के साथ गश्ती गाड़ियां भी चलेंगी।