फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Celebration of Baisakhi celebrated with pomp and accompaniment

धूमधाम से मनाया गया बैसाखी का पर्व, गुरुद्वारे में जुटी संगत

Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Baisakhi celebrated with pomp and accompaniment
वैशाखी पर बलीपुर गुरूद्वारे में बच्चों को अमृतपान नामकरण कराते ज्ञानीजी। - फोटो : प्रतापगढ़
 गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज व गुरुद्वारा सिंह सभा पंजाबी कालोनी में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को रात 8.30 बजे गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज में कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन


जिसमें मुरादाबाद से आए जितेंद्र सिंह ने अपने जत्थे के साथ शबद-कीर्तन गायन किया व पर्व के बारे में विस्तार से बताया। समापन से पूर्व जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में शहीदों की याद में अरदास के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


 रविवार को सुबह दोनों गुरुद्वारों में संगतों ने पहुंचकर शबद-कीर्तन. हरि जस श्रवण किया। इस दौरान प्रचारकों ने बताया कि आज ही के दिन 1699 को आनंदपुर साहिब में गुरु गोविंद सिंह ने पंज प्यारों को अमृत का पान कराया व उन्ही पंज प्यारों से खुद भी अमृतपान किया। खालसा पंथ की स्थापना की। पुरुषों के नाम के बाद सिंह व स्त्रियों के नाम के बाद कौर लगाकर सिक्ख कौम की स्थापना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिंह सभा के हजूरी रागी भाई मनोहर सिंह ने कीर्तन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह, करमजीत सिंह, मंजीत सिंह गोबिंद, परमजीत सिंह, जगमीत सिंह, सतबीर सिंह, नरेंद्र सिंह दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed