फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebrated the vivekanand jayanti

धूमधाम से मनाई गई युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती

Sun, 13 Jan 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। हर्षोल्लास के साथ नगर में शोभायात्रा निकालकर स्वामीजी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में निर्मल  चौराहे पर विवेकानंदजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद निर्मल चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बाबागंज, चौक घंटाघर, अंबेडकर चौराहा से भंगवाचुंगी होते हुए निर्मल चौराहा पहुंची। जिला प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विवेकानंदजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शशांक, शिवम पांडेय, अनिकेत तिवारी, अर्पित तिवारी, सुधांशु रंजन मिश्रा, सूरज उपाध्याय, अर्पित मिश्रा, अपूर्व, शिवम, प्रियम, हर्ष, कार्तिकेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वामीजी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है। राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है। उनके अपने ज्ञान और संस्कारों से भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया। आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह, महामंत्री भीम सिंह, सुधीर सिंह, आकाश सिंह, राजकुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला के तत्वावधान में मकूनपुर चौराहे पर विवेकानंद जयंती मनाई गई। स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। युवाओं से ‘उठो जागो, लक्ष्य से पहुंचने से पहले मत रुको’ का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ पांडेय, सीताराम, दिवाकर, शिवराम शुक्ल, प्रीति सिंह, कार्तिकेय द्विवेदी, अजय सिंह, गोविंद, रामचंद्र मिश्र मौजूद रहे। इसी तरह नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वामीजी की जयंती मनाई गई। अफीम कोठी सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने किया। सदर विधायक ने कहा कि स्वामी जी महापुरुष थे। उन्होंने कहा था कि 100 युवा मिल जाएं तो देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हो सकता है। इस अवसर पर शिवप्रसाद चौधरी, डॉ. संगमलाल त्रिपाठी, रवि गुप्ता, अमरेंद्र शर्मा, रविशंकर मिश्र, शिवानी मिश्र, तेजस्वी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed