फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebrated the prakash parva of guru govind singh

धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

Sun, 13 Jan 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में गुरु गोविंद सिंह का 352वां प्रकाश पर्व सिख समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में गाजे-बाजे, घोड़ा, हाथी के संग पंज प्यारों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं-पुरुषों के कीर्तनी जत्थे की प्रस्तुतियों के बीच लोग आस्था व भक्ति से लबरेज दिखे। जगह-जगह लंगर आयोजित हुए।
विज्ञापन

 
गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज में सुबह 8 बजे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। 10 बजे के बाद हुजूरी रागी भाई विपिनप्रीत सिंह ने अपने जत्थे के साथ सबद-कीर्तन गायन किया। साढे दस बजे से भाई गुरुचरन सिंह भजन-कीर्तन, हरि जस, गुरु इतिहास संगतों को सुनाया। दोपहर साढ़े बाहर बजे अरदास के बाद लंगर में एक पात में बैठ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा की तैयारी शुरू हुई। सिख समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ शोभायात्रा में शामिल होने को आतुर दिखी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पंज प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथसाहिब की सरपरस्ती में भव्य शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन



हाथी, घोड़े के साथ बैंडबाजे के साथ लोग निकले। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे महिलाएं, बच्चों एवं युवाओं की टोली सफाई करते हुए चल रही थी। सबद-कीर्तन की गूंज से माहौल देखते ही बन रहा था। पंजाब से निशान ए खालसा गटका पार्टी पूरे मार्ग पर अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुई चल रही थी। चौक, घंटाघर पहुंचने पर पार्टी ने स्टेज पर अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। जिसे देख लोग रोमांचित हो उठे। श्रीराम तिराहा होते हुए शोभायात्रा पंजाबी कालोनी गुरुद्वारा जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सुुरेंद्र सिंह, कर्मजीत सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह नामधरी, सुरजीत सिंह, सतबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, परम प्रीत सिंह, जुझार सिंह, गुरुसेवक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed