फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebrated durga pooja

स्कंद माता का पूजन कर मांगा सुख-शांति का वरदान

Thu, 03 Oct 2019 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
celebrated durga pooja
शारदीय नवरात्र के पंचमी पर गुरूवार को मां बेल्हा देवी के दरबार में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
स्कंद माता का पूजन कर मांगा सुख-शांति का वरदान
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन देवीधामों में उमड़ी रही भीड़, लगते रहे जयकारे
प्रतापगढ़। परिवार में सुख शांति एवं संपन्नता प्रदान करने वाली मां स्कंद माता का गुरुवार को विधि-विधान से पूजन- अर्चन हुआ। मां आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। शहर से लेकर गांव तक देवीमय माहौल बना रहा।
शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। कतार में लगे भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। मातारानी का विधि-विधान से श्रृंगार हुआ। इसके बाद घंट-घडिय़ाल के बीच वैदिक मंत्रों संग महाआरती शुरू हुई तो हर कोई भक्तिभावना से ओतप्रोत हो उठा। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। सुबह 9 बजे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी तो मेला परिसर भर गया। दोपहर दो बजे के बाद पट बंद हुआ। इसके बाद 3 बजे के बाद पट खुला तो दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद देर शाम तक दर्शन-पूजन चलता रहा। सुबह से शाम तक देवीधाम मेें जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील स्थित मां बाराही देवी धाम में दर्शन-पूजन को लेकर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। सुबह से शाम तक देवीमय माहौल बना रहा। परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने को भक्तगण उमड़े रहे। हर तरफ जयकारे गूंजते रहे। शाम को जागरण कार्यक्रम में देवीमय गीतों से कलाकारों ने मां की महिमा का बखान किया।

शारदीय नवरात्र के पंचमी पर गुरूवार को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।

शारदीय नवरात्र के पंचमी पर गुरूवार को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed