{"_id":"677047f412ac22379e060114","slug":"cctv-cameras-will-be-worn-out-before-board-experimental-exams-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-131185-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले दुरुस्त होंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले दुरुस्त होंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी के बीच प्रस्तावित हैं। विद्यालय स्तर पर हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए परिषद सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।
प्रयोगात्मक परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी सीसीटीवी के जरिए कंट्रोल रूम से होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले सभी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे। प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश पहले ही बोर्ड ने दे दिए हैं।
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की तिथियां घोषित करते हुए जल्द परीक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षकों की अपडेट सूची प्रधानाचार्यों से मांगी थी। प्रधानाचार्यों की अपडेट के अनुसार जल्द ही विद्यालयवार परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा को भी निगरानी को लेकर बोर्ड पहले से की निर्देश जारी कर चुका है। किसी भी लापरवाही के लिए प्रधानाचार्यों को उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालयों को दी गई है प्री-बोर्ड परीक्षाओं की जिम्मेदारी
बोर्ड की प्रयोगात्मक और प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को विद्यालय स्तर पर दी गई है। प्री बोर्ड परीक्षा के साथ ही कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा की भी तिथियां जारी कर दी गई हैं। प्रधानाचार्य निर्धारित तिथियों के मध्य परीक्षाएं कराएंगे।