फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CCTV cameras in exam centers will recruit accountants

लेखपाल भर्ती परीक्षा में केन्द्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 05 Sep 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल की संभावना से ग्रसित प्रशासन सुरक्षा का चक्रव्यूह रचने में जुटा है। देर शाम परीक्षा की सुरक्षा को लेकर तैयार की गई कुछ अहम रणनीति को सार्वजनिक किया गया। पूरी परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की नजर में होगी। यह कैमरे परीक्षा केन्द्रों पर लगाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था प्रशासन खुद करेगा। परीक्षा के दौरान जिले में धारा 144 लागू की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा है कि वह परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिले के 26 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में कुल 29 हजार 586 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केन्द्र व्यवस्थापकों, ड्यूटी में लगे सेक्टर स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेटों को इसके लिए उन्होंने आगाह किया है। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू की जाएगी।
विज्ञापन


केन्द्र से 200 मीटर की परिधि तक परीक्षा केन्द्र में किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा। केन्द्र व्यवस्थापकों को भी उन्होंने शुचिता बनाए रखने की हिदायत दी है। नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि हर केन्द्र एक जिला स्तरीय अधिकारी को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। परीक्षा केन्द्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इसके अलावा सेक्टर भी बनाए गए हैं। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट मोबाइल रहेंगे। उपजिलाधिकारी बतौर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। केन्द्र के भीतर मोबाइल या इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed