{"_id":"5c534431bdec222c57233044","slug":"cctv-camera-will-be-fix-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी न्यायालय में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी न्यायालय में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे
Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर होगी। बाइक चोरी संग बंदियों की गतिविधियों के साथ ही लोगों की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर हुआ है। इसके लिए शासन से 40 कैमरे, 4 एचएचएमबी, 4 डीएफएमडी और एक बैग स्कैनर लगाने के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स भी कचहरी में नजर रखेगी। सामग्री आ भी चुकी है। केबिल बिछाने का काम भी शुरू हो गया है।
शासन ने दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा का बंदोबस्त करने का निर्देश जारी किया है। 2 करोड़ 30 लाख की लागत से दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत अब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर 4 डीएफएमडी और 4 एचएचएमबी भी लगाया जाएगा। जिससे घातक सामग्री लेकर प्रवेश करने वाले पकड़ में आ सके। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले को पकड़ा जा सके। इसके अलावा लोगों के थैलों व बैग को बिना खोले ही चेक करने के लिए बैग स्केनर लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। जिससे बैग या दूसरे सामान लेकर घूमने वाले लोगों की चेकिंग की जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए शासन से 2 करोड़ 30 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। आधी धनराशि मिल गई है। जल्द ही सुरक्षा को लेकर कैमरे लगवाने शुरू होंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं से परिसर की निगरानी की जाएगी। जहां भी कुछ गड़बड़ दिखाई पड़ेगा तो तुरंत सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट करते हुए मौके पर चक्रमण करने वाली फोर्स भेजी जाएगी।