{"_id":"61043fcf8ebc3ea9e863a251","slug":"cbse-board-daughters-waved-in-the-inter-examination-pratapgarh-news-ald31220188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड: इंटर में गौरी, अंशिता व प्रखर रहे जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड: इंटर में गौरी, अंशिता व प्रखर रहे जिले के टॉपर
विज्ञापन
न्यू एंजिल्स कालेज में सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम देख उत्साहित बच्चे। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
सीबीएसई बोर्ड इंटर का परिणाम शुक्रवार दोपहर में घोषित कर दिया गया। परिणाम आते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में संगम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गौरी सक्सेना ने 489 प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। न्यू एंजिल्स इंटर कालेज की छात्रा अंशिता सिंह 484 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 483 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुंडा के जेएमजी स्कूल के छात्र प्रखर मिश्र तीसरे स्थान पर रहे।
जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कुल 25 विद्यालय हैं। इंटर की परीक्षा में पांच हजार बच्चे पंजीकृत थे। शुक्रवार दोपहर परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। संगम इंटर नेशनल स्कूल की गौरी सक्सेना ने 489 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल के सभी 196 बच्चे पास हुए हैं। इसी प्रकार न्यू एंजिल्स इंटर कॉलेज फुलवारी की अंशिता सिंह ने जिले में दूसरा स्थान बनाया। उन्हें 484 अंक मिले।
स्कूल की प्रबंधक डॉ. शाहिदा एवं प्रिंसिपल बीके सोनी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। तीसरे स्थान पर जेएमजी पब्लिक स्कूल, कालाकांकर के प्रखर मिश्रा रहे। प्रखर ने 483 अंक हासिल किए हैं। स्कूल के प्रबंधक बीके शुक्ला व प्रधानाचार्य मुनीश शर्मा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
शहर से सटे छींटपुर स्थित डाल्फिन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत सभी 187 बच्चे उत्तीर्ण रहे। अंश श्रीवास्तव को 474 अंक मिले। हर्ष दुबे ने 473 अंक अर्जित किए हैं। शिप्रा सिंह को 462 अंक मिले हैं। अमन पटेल ने 455 अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी।
पांच विद्यालयों का नहीं आया परिणाम, निराश हुए बच्चे
सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षा में पांच स्कूलों का परिणाम शुक्रवार को घोषित नहीं हो सका। इनका परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करने की सूचना बोर्ड से मिली है। जिन स्कूलों का परिणाम घोषित नहीं हो सका है, उनमें संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा, सिटी पब्लिक स्कूल महियामऊ जेठवारा, बीडीएसके एजुकेशन इंस्टीट्यूट कंधई मधुपुर, सेंट जेवियर पट्टी और एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल पट्टी शामिल हैं।
इन स्कूलों के बच्चे परिणाम जानने के लिए परेशान रहे। स्कूलों से उन्हें बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर उनका परिणाम घेाषित हो जाएगा। संस्कार ग्लोबल स्कूल के एमडी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी सारे स्कूलों के परिणाम नहीं आ सके हैं।

लालगंज के पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इंटर का परिणाम घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक?- फोटो : PRATAPGARH