{"_id":"698e14c18cffa1eb5a0f8af7","slug":"cbse-board-10th-and-12th-exams-to-be-held-from-february-17-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-159411-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड : 17 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड : 17 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। जनपद के 47 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के करीब साढ़े नौ हजार परीक्षार्थी सात केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं, बोर्ड ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा साल में दो बार कराने का फैसला लिया है।
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से नौ मार्च के बीच होंगी। जबकि 10वीं की दूसरी बार बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक होगी। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं का सिलेबस एक होगा लेकिन दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेंगी।
सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सोनी ने बताया कि कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। विद्यार्थियों को केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले निजी छात्र-छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज, आत्रेय एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल और जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर को बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया है।