{"_id":"658f31a4b00f7da37802678b","slug":"cbi-took-five-thousand-bribepostal-inspector-caught-red-handed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-9928-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीबीआई ने पांच हजार रिश्वत लेते \nडाक निरीक्षक को रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीबीआई ने पांच हजार रिश्वत लेते डाक निरीक्षक को रंगेहाथ दबोचा
Sat, 30 Dec 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
कुंडा डाकघर में सीबीआई के छापे के दौरान बाहर जुटे लोग। संवाद
सीबीआई की टीम ने डाकघर कुंडा में डाक निरीक्षक पद पर तैनात सुनील कुमार गुप्ता को उनके आवास से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। घटना सुबह नौ बजे की है। सीबीआई के अधिकारी डाक निरीक्षक को अपने साथ डाक बंगले पर ले गए,जहां देर शाम तक पूछताछ करते रहे।
दरअसल डाक निरीक्षक ने तबादले पर आए एक कर्मचारी को ज्वाइन कराने के लिए रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में साढ़े सात हजार रुपये में ही बात तय हो गई थी। इसमें से कर्मचारी ने ढाई हजार रुपये पहले ही दे दिए थे जबकि शुक्रवार को बाकी के पांच हजार रुपये देते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई लखनऊ के इंस्पेक्टर एपी राव के नेतृत्व में पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने डाक निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता को उनके आवास से पांच हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। जिले के साहबगंज उपडाकघर में तैनात दीपक शुक्ला का तबादला अक्तूबर में कुंडा के उपडाकघर नेवाड़ी के लिए हुआ था।
विज्ञापन
दीपक शुक्ला का आरोप है कि सुनील कुमार गुप्ता ने ज्वाइन कराने के लिए दस हजार रुपये मांगे थे। सो अक्तूबर में 2500 रुपये देकर ज्वाइन कर लिया जबकि बाकी की राशि बाद में देने को कहा था।
टीम प्रभारी एपी राव के नेतृत्व में सभाजीत चौहान, जितेंद्र मिश्रा, रोहित कैथल व पीयूष कुमार ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर वहां मौजूद विभागीय लोगों से डाक निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के बारे में जानकारी ली। पता चला कि वह पोस्ट ऑफिस में नहीं है, कोतवाली के सामने हनुमत नगर में निजी आवास में रहते हैं।
टीम उनके आवास पर पहुंची जहां सुनील को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम डाक निरीक्षक सुनील गुप्ता को लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंची, लेकिन वहां पूछताछ के लिए पर्याप्त जगह न होने से डाक बंगला ले गई, जहां देर शाम तक पूछताछ होती रही।
डाक निरीक्षक के अधीन 84 शाखा डाकघर
डाक निरीक्षक के अधीन 84 शाखा डाकघर हैं, जहां से रिश्वत मांगने का आरोप है। मूल रूप से बिहार के भागलपुर का सुनील कुमार गुप्ता बीते दो वर्षों से कुंडा में डाक निरीक्षक पद पर कार्यरत है। चार वर्ष पूर्व भी कुंडा पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। उस समय डाकघर के बड़े बाबू को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए सुनील कुमार गुप्ता दो वर्ष से कुंडा में तैनात है। कुंडा के डाकघर के अधीन 84 उप डाकघर हैं। दीपक शुक्ला से ज्वाइन कराने के लिए रुपये मांगे गए थे, मेरी जानकारी में यह मामला आज आया है। विभागीय कार्रवाई के लिए शीर्ष अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
- आरएस वर्मा, प्रवर डाक अधीक्षक