{"_id":"6532c1b9a52ca176370dbbd6","slug":"cbi-team-visited-the-incident-site-in-balipur-and-got-videography-done-interrogation-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-6257-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीबीआई टीम ने बलीपुर में घटनास्थल देख कराई वीडियोग्राफी, पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीबीआई टीम ने बलीपुर में घटनास्थल देख कराई वीडियोग्राफी, पूछताछ
Fri, 20 Oct 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुंडा के बलीपुर घटना स्थल पहुंचे सीबीआई के अधिकारी।संवाद
हथिगवां के बलीपुर गांव में शुक्रवार को सीबीआई की दो टीम अलग- अलग वाहनों से जांच करने पहुंचीं। हत्याकांड से जुड़े घटनास्थल को देखा। बलीपुर पंचायत भवन में मृत प्रधान नन्हें यादव के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की। तकरीबन चार घंटे तक चली पूछताछ के दौरान हथिगवां पुलिस भी मौजूद रही।
सीबीआई टीम तिहरे हत्याकांड की जांच करने करीब दस साल बाद बलीपुर पहुंची। इससे पहले टीम मौके पर आई थी, लेकिन वाहन से ही जायजा लेकर लौट गई थी। अब जांच के दायरे में राजा भैया के आने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हथिगवां बलीपुर गांव में 2 मार्च 2013 की रात प्रधान नन्हें यादव और उसके पड़ोसी से जमीन के विवाद हुआ था। तब विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में प्रधान, प्रधान के भाई सुरेश और सीओ कुंडा जियाउल हक की गोली व लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। सीओ की पत्नी परवीन आजाद की तहरीर पर राजा भैया समेत उनके करीबियों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। विरोधी दलों के हंगामे के बाद सपा सरकार ने घटना की जांच सीबीआई से करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड की जांच कर मामले में राजा भैया वह उनके करीबियों को क्लीन चिट देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच में कुछ बिंदुओं से असंतुष्ट मृत सीओ की पत्नी परवीन आजाद की मांग पर उच्चतम न्यायालय ने गत दिनों सीबीआई को अलग- अलग बिंदु पर जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस लाइन के अतिथि गृह में रुकी सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को घटना के समय भागने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर चुकी है।
शुक्रवार को सीबीआई टीम सदस्यों ने मृतक नन्हें यादव के बेटे ज्ञानेंद्र से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी की। बलीपुर चौराहे पर प्रधान की हत्या वाले घटनास्थल को देखने के बाद सुरेश और सीओ की हत्या वाले स्थान को भी देखा। गांव के अर्जुन पटेल से सीबीआई घटना की जानकारी लेते हुए कामता पाल और गुड्डू सिंह के घरों को भी देखा।
इसके बाद टीम के सदस्य गांव के पंचायत भवन पहुंचे। वहां ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। इनमें वे लोग शामिल थे, जिन लोगों का पूर्व में सीबीआई की टीम बयान दर्ज कर चुकी है। सीबीआई टीम में पहले जांच में शामिल रहे सदस्य भी मौजूद हैं, इससे टीम को घटनास्थल से लेकर गवाह बने लोगों की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
चश्मदीदों से भी टीम ने ली जानकारी
बालीपुर चौराहे पर पहुंची सीबीआई की टीम ने तत्कालीन ग्राम प्रधान नन्हें यादव की हत्या के समय घटना स्थल पर मौजूद गोलारे से भी जानकारी ली। इसके अलावा कामता के पड़ोसी सुकरू और राम सुमेर से भी दो मार्च 2013 की रात हुई घटना के संबंध में पूछताछ कर बयान दर्ज किया।
बलीपुर में सीबीआई पहुंचने के बाद तेज हुई हलचल
हत्याकांड की जांच करने की शुक्रवार को बलीपुर पहुंची। इससे गांव में हलचल तेज हो गई। हर कोई नए सिरे से होने वाली सीबीआई जांच को लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त करता रहा। हालांकि टीम ने पुराने लोगों से ही बातचीत की। घटनास्थल की जांच के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। पहले हुई जांच में गवाह बनाए गए लोगों से पूछताछ की रिकॉर्डिंग भी कराई गई। प्रधान नन्हें के हत्यारोपी कामता पाल के परिवार के लोगों से भी पंचायत भवन में पूछताछ की। इस बीच प्रधान नन्हें यादव के भाई सुधीर यादव सभी टीम के सदस्यों ने कुछ जानकारी ली।