{"_id":"5b4a33b74f1c1b1e308b49e4","slug":"cbi-returns-with-case-diary2","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस डायरी लेकर लौट गई सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस डायरी लेकर लौट गई सीबीआई
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व शहर कोतवाल अनिल कुमार की हत्या की जांच करने आए सीबीआई के अफसर शनिवार को चश्मदीदों से पूछताछ और केस डायरी लेकर लौट गए। सीबीआई टीम ने तत्कालीन नगर कोतवाल बलराम मिश्रा के बारे में भी जानकारी जुटाई। एसपी से मिलकर भी घटना के बारे में जानकारी मांगी।
पूर्व शहर कोतवाल अनिल कुमार की 19 दिसंबर 2015 को महिला अस्पताल के सामने स्थित वैष्णवी होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे अफसरों ने इसे चांस किलिंग बताया था। इंस्पेक्टर की पत्नी आरती गुर्जर ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू हो गई। गुरुवार को जिले में सीबीआई के अफसरों ने डेरा डाल दिया। शनिवार को टीम पहले कोतवाली पहुंची। यहां से केस डायरी ली। इसके बाद सीओ सीटी से मुलाकात कर कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र की छायाप्रति लेने के बाद टीम के अधिकारियों ने घटना के चश्मदीदों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इसके बाद टीम एक बार सदर मोड़ की ओर गई, फिर लौटकर राजापाल टंकी होते हुए कचहरी आई। यहां से भंगवाचुंगी होते हुए निकल गई। कोतवाली में चर्चा रही कि टीम पूर्व में शहर कोतवाल रहे बलराम मिश्र, तत्कालीन एसपी सुनील सक्सेना के बारे में भी जानकारी जुटाती रही।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ले गई सीबीआई
इंस्पेक्टर अनिल कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई अपने साथ ले गई। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। उधर, घटना के समय जिले में तैनात रहे पुलिस अफसर पुलिसकर्मियों को फोन कर सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।