फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CBI makes second arrest in post office corruption case, Deputy Postmaster has already been arrested

Pratapgarh : डाकघर भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने लिपिक को किया गिरफ्तार, हाजिर न होने पर देर रात घर से दबोचा

Wed, 22 Nov 2023 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 03:45 PM IST
सार

लालगंज स्थित डाकघर में अभिकर्ता के रूप में काम करने वाले भेंभौंरा निवासी रामचंद्र त्रिपाठी ने लखनऊ में सीबीआई की अपराध शाखा में सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
CBI makes second arrest in post office corruption case, Deputy Postmaster has already been arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डाकघर में रिश्वतखोरी कांड में सीबीआई की अपराध शाखा ने लिपिक को गिरफ्तार किया है। दूसरी गिरफ्तारी होने के बाद डाककर्मियों में अफरा तफरी का माहौल है। दो माह पहले एक अभिकर्ता की शिकायत पर सीबीआई ने सहायक उपडाकपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दूसरी गिरफ्तारी में धराया लिपिक सस्पेंड चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद लिपिक को देर रात कोतवाली से सीबीआई की टीम अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। 

विज्ञापन

 

लालगंज स्थित डाकघर में अभिकर्ता के रूप में काम करने वाले भेंभौंरा निवासी रामचंद्र त्रिपाठी ने लखनऊ में सीबीआई की अपराध शाखा में सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सात सितंबर को सीबीआई अपराध शाखा की एक टीम ने डाकघर में छापा मारकर सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद सहायक डाकपाल विजय बहादुर सिंह, लिपिक महेन्द्र तिवारी समेत जेल गया सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय को निलंबित कर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया था। रिश्वतखोरी के आरोप में धराये उप डाकपाल निशांत से पूछताछ के बाद सीबीआई ने लिपिक महेन्द्र तिवारी को आरोपी बनाते हुए पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया। लेकिन दो बार बुलाने के बाद भी वह सीबीआई के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। जिसके  चलते सीबीआई की कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार की रात सीबीआई की एक टीम लालगंज पहुंची। यहां सहायक डाकपाल शीतला प्रसाद मिश्र से कुछ देर बातचीत के बाद सीबीआई की टीम कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई की टीम रिश्वतखोरी के आरोपी महेन्द्र तिवारी के तिरकुनिया स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे लालगंज कोतवाली लाया गया।

 

यहां कुछ देर रुकने के बाद रात में ही सीबीआई की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गयी। रिश्वतखोरी में मामले में सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय की गिरफ्तारी के दो माह बाद लिपिक महेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी होने से डाक कर्मियों में अफरातफरी का माहौल है। डाकघर के सहायक डाकपाल शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि सीबीआई की टीम निलंबित महेंद्र तिवारी के बारे में पूछताछ करने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed