फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CBI arrives to re-investigate CO Ziaul Haq murder case

Pratapgarh News: सीओ जियाउल हक हत्याकांड की फिर जांच करने पहुंची सीबीआई, घटना स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

बलीपुर चौराहे पर पहुंची टीम के सदस्य कार से नीचे नहीं उतरे। क्योंकि चौराहे पर बुधवार को गांव की बाजार लगती है, जिससे वहां भारी भीड़ थी। कार में बैठे-बैठे ही घटनास्थल देखा। करीब दो घंटे तक गांव में घूमने के बाद टीम ने गांव के ही दो लोगों से पूछताछ भी की।

विज्ञापन
CBI arrives to re-investigate CO Ziaul Haq murder case
सीओ जियाउल हक हत्याकांड की जांच के लिए फिर पहुंची सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कुंडा के सीओ रहे जियाउल हक हत्याकांड की फिर से जांच करने बुधवार को सीबीआई टीम प्रतापगढ़ पहुंची। घटना स्थल बलीपुर गांव का निरीक्षण किया और दो लोगों से पूछताछ भी की। पांच सदस्यीय टीम सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचीं, जहां से कार द्वारा बलीपुर रवाना हुई।

विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार बलीपुर चौराहे पर पहुंची टीम के सदस्य कार से नीचे नहीं उतरे। क्योंकि चौराहे पर बुधवार को गांव की बाजार लगती है, जिससे वहां भारी भीड़ थी। कार में बैठे-बैठे ही घटनास्थल देखा। करीब दो घंटे तक गांव में घूमने के बाद टीम ने गांव के ही दो लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद वापस हथिगवां थाने पहुंचकर कुछ जानकारी जुटाई। इसके बाद मुख्यालय लौट गई।

विज्ञापन

हथिगवां के बलीपुर में 2 मार्च 2013 को प्रधान नन्हें यादव उसके भाई सुरेश यादव और कुंडा सीओ जियाउल हक हत्याकांड में दर्ज चार मुकदमों की सीबीआई ने एक साथ विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपी कुंडा विधायक राजा भैया, गुलशन यादव समेत उनके चार सहयोगियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।


वर्ष 2014 में ट्रायल कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज करते हुए जांच जारी रखने के लिए कहा था। इस आदेश पर बाद में हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस आदेश को सीओ जियाउल की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सीबीआई को जांच जारी रखने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को बहाल कर दिया था।


सीओ हत्याकांड से जुड़े मामले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम आई है। वह अपने स्तर से जांच करेगी। - सतपाल अंतिल, एसपी प्रतापगढ़

विज्ञापन

सीओ जियाउल हत्याकांड में राजा भैया व उनके सहयोगियों की भूमिका की जांच करने करने आई सीबीआई टीम ने प्रयागराज में कैंप कार्यालय बनाएगी। इस बात की चर्चा पुलिस महकमे में होती रही। पूर्व में जांच करने आई सीबीआई ने कुंडा नगर पंचायत कार्यालय को अपना कैंप कार्यालय बनाया था। टीम आने के पहले ही कैंप कार्यालय में जांच से जुड़े सभी संसाधन मुहैया कराए गए थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने पुलिस व जिला प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग अभी तक नहीं मांगा है।


बलीपुर से लेकर कुंडा तक गर्माया माहौल


सीबीआई की दस्तक के साथ ही बलीपुर से लेकर कुंडा तक माहौल गर्मा उठा है। जैसे ही सीबीआई के बलीपुर गांव में दस्तक देने की भनक लगी। उसके कुछ देर बाद ही बलीपुर चौराहे पर मौजूद लोगों की भीड़ खिसकने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed