फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cause of death written on black board and hanged

Pratapgarh News: ब्लैक बोर्ड पर लिखी मौत की वजह और झूल गया फंदे पर

Wed, 05 Jul 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Cause of death written on black board and hanged
देल्हुपुर थाने के कलानी गांव में अधेड़ की संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर मौत के बाद जुटी भीड़। संव
देल्हूपुर के कलानी में गैस चूल्हा मिस्त्री ने खुदकुशी से पहले चाक लिखा सुसाइड नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कलानी में किराए के कमरे में रहने वाले गैस चूल्हा मिस्त्री जगदीश श्रीवास (55) का शव बुधवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना स्थल के समीप एक ब्लैक बोर्ड पर उसने लिखा- लोगों का सताया हूं, नहीं जाता तो ज्वालामुखी बन जाता...।
पश्चिम बंगाल के भेदनापुर जनपद के खड़गपुर टाउन निवासी जगदीश काफी दिनों से कलानी निवासी इयाद के मकान में किराए पर रहता था। बुधवार की सुबह उसका शव कमरे के बाहर बरामदे में फंदे पर लटकता देख ग्रामीणों ने इयाद को खबर दी। मौके पर पहुंचे इयाद ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस को ब्लैक बोर्ड पर चाक से लिखा सुसाइड नोट मिला। लिखा था- ऊपर वाले के आदेश से मैं जा रहा हूं...। इसके बाद मकान मालिक इयाद को संबोधित करते हुए लिखा कि इयाद भाई आपका गोलवाला बोर्ड खरवई बैरागी मौर्या के पास है। कृपया आप ले लें। मैं लेने जाने वाला था। किसी ने मेरा आज दोपहर मूड खराब कर दिया। मेरे कमरे में आपके लिए मोबाइल रखा है। आप इस्तेमाल करना। आपका चाचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसका वीडियो बनाया और मकान मालिक से पूछताछ करने के बाद मृतक के परिजनों से बातचीत की। इस बीच कुछ लोग हत्या की आशंका भी जताते रहे थे।
देल्हूपुर थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने से मौत हुई है।

देल्हुपुर थाने के कलानी गांव में अधेड़ की संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर मौत के बाद जुटी भीड़। संव

देल्हुपुर थाने के कलानी गांव में अधेड़ की संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर मौत के बाद जुटी भीड़। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed