फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Caught a cold during the fluctuating weather; a fever has also set in.

Pratapgarh News: उतार-चढ़ाव भरे मौसम में जुकाम ने जकड़ा, बुखार भी हावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Caught a cold during the fluctuating weather; a fever has also set in.
रानीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपालमऊ जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। 
उतार-चढ़ाव भरे मौसम में लापरवाही भारी पड़ रही है। लोग सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में वायरल संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। डॉक्टरों ने दवा के साथ ही खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपाल मऊ में रविवार को आरोग्य मेले में 57 मरीज आए। इसमें 45 सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। इसमें भी 10 बच्चे थे। पीएचसी विश्वनाथगंज में 14 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें सभी वायरल बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनकर ने बताया कि बदलते मौसम में ठंडी चीजों से परहेज और समय से दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। पीएचसी दुर्गागंज में 27 मरीजों में 15 बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इलाज के बाद डॉक्टर ने दवाएं भी दीं
पीएचसी अठेहा में सीएम आरोग्य मेले में रविवार को फार्मासिस्ट की कहीं और ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे में डाॅ. जीतेंद्र ने मरीजों को देखा और उन्हें दवाएं वितरित कीं। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट की ड्यूटी सीएचसी पर लगाई गई है। 35 में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे।


बुखार से छुटकारा पाने 22 मरीज पहुंचे
पीएचसी रानीगंज कैथौला के जन आरोग्य मेले में 35 मरीज आए। इसमें 22 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। मर्ज से छुटकारा पाने के लिए डॉ. टीपू सुल्तान से दवाएं लीं। डॉक्टर ने खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed