फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cattle died due to lightning in Antu, old man injured

Pratapgarh News: बिजली गिरने से आफत, मवेशी की मौत, वृद्ध घायल

Sat, 08 Jul 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Cattle died due to lightning in Antu, old man injured
दोपहर में बारिश फिर उमस ने बढ़ाई सांसत, बादलों की रही आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर में हुई बारिश से फौरी राहत मिली, लेकिन वह उमस के कारण आफत बन गई। बादलों के गुम होने से तेज धूप भी परेशानी का कारण बनी। बारिश के दौरान दोपहर में अंतू इलाके के चैन का पुरवा गांव में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। एक वृद्ध घायल हो गए।
शनिवार की सुबह से ही छाए काले- काले बादल, लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। दोपहर बाद करीब एक बजे अचानक गरज-चमक के साथ बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। फिर घंटे भर बाद ही बादलों के उड़ने से आसमान साफ हो गया। तेज धूप के साथ उमस वाली चिपचिपी गर्मी परेशानी का कारण बनी। शाम को आसमान में बादलों का डेरा रहा, पर बारिश नहीं हुई। शनिवार को 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित पर उच्चतम रहा।
विज्ञापन

दोपहर में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान अंतू के जगेशरगंज स्थित चैन का पुरवा निवासी राम पाल वर्मा के घर के बाहर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर घर के बाहर बंधी भैंस की मौत हो गई। थोड़ी दूर पर खड़े बुजुर्ग रामपाल घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने से उनके घर में टीवी, पि्रजफ्रज और पंखे फुंक गए। मौसम जानकारों के मुताबिक 13 जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed