फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cashew betel sweets on Diwali

दीपावली पर काजू पान वाली मिठाई की धूम

Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cashew betel sweets on Diwali
पान मिठाई। - फोटो : PRATAPGARH
इस बार दीपावली पर बनारसी पान वाली मिठाई की धूम है। धनतेरस पर सुबह से ही मिठाई का बाजार गरम रहा। दुकानों पर मलाई सैंडविच व बनारसी पान के अलावा मोतीचूर, चंद्रकला, काजू अंजीर, काजू सनावा आदि की भी खूब मांग रही। दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस और दीपावली को मिलाकर मिठाई का कारोबार एक करोड़ पार कर जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानों पर मलाई सैंडविच, बनारसी काजू पान वाली मिठाई, चंद्रकला, शुगर फ्री अंजीर काजू, मिल्क फूडिंग सहित कई अन्य मिठाइयां सजाई गई थीं। सुबह आठ बजे के बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के निर्मल चौराहा स्थित लांगुली स्वीट हाउस, बाबागंज स्थित किशोरी स्वीट हाउस, घंटाघर स्थित मिष्ठान भंडार, आंबेडकर चौराहा स्थित मौर्या स्वीट हाउस पर अलग-अलग कांउटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

आलम यह था कि कोई भी काउंटर खाली नहीं था। खरीदारी को देखते हुए दुकानों पर पहले से ही अलग-अलग किस्म की मिठाइयों की पैकिंग कर ली गई थी। शहर के किशोरी मिष्ठान भंडार में बनारसी काजू पान वाली मिठाई, मलाई सैंडविच की ज्यादा डिमांड रही। 350 से 1200 रुपये किलो की मिठाइयां भी मार्केट में थीं। किशोरी मिष्ठान भंडार के प्रो. विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि दो दिन से बिक्री बढ़ी है। इस बार दीपावली पर मिठाई का अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से बारह सौ रुपये किलो दाम
मिल्क केक, मावा रोल, दूध केक, फ्रूट पेड़ा, पटरा बर्फी, छेने की बर्फी के दाम 400 रुपये किग्रा है। बूंदी लड्डू, पतीसा, बालूशाही, चंद्रकला के दाम 440 रुपये किग्रा हैं। जबकि काजू पान, काजू बाइट मिठाई के दाम 1200 रुपये किग्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed