फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered for gang rape of woman

Pratapgarh News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case registered for gang rape of woman
अंतू नगर पंचायत में गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के एक सभासद का जमीन को लेकर दूसरे व्यक्ति से विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच बृहस्पतिवार को जमीन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान किया। आरोप है कि एक पक्ष विवादित जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहा है। उसका कहना है कि आबादी की जमीन में वह अपने हिस्से पर निर्माण कर रहा है। दूसरे पक्ष के लोग जबरन विवाद की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार की रात एक पक्ष की महिला घर के पीछे कंडा लेने गई। पीड़िता के पति का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। इतने पर भी आरोपी नहीं रुके। उन लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का राड डाला। पति उसे खोजते हुए पहुंचा तो आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ पीड़िता को रात में ही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर अजीत लाल, उसके परिवार के मक्खन और शिवा के खिलाफ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed