फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered for gang rape of teenage girl

Pratapgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Case registered for gang rape of teenage girl
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दिन से सीमा विवाद में उलझी हथिगवां पुलिस को आखिरकार तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

लालगोपालगंज की रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा हथिगवां स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। आरोप है कि 26 सितंबर की सुबह वह स्कूल के लिए निकली थी। कस्बे का रहने वाला एक युवक बाइक लेकर उसे रास्ते में मिला और छात्रा से बताया कि उसकी मां को जहरीले जंतु ने काट लिया है। परिजन उसे कुंडा अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद युवक ने छात्रा को अस्पताल ले जाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। दूसरी बाइक से युवक के दो दोस्त भी रास्ते में मिल गए। युवक दोस्तों संग छात्रा को देशराज का इनारा जंगल के पास ले गया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद हथिगवां पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर उसकी मां पुलिस अधीक्षक से मिली। उनके आदेश पर आखिरकार हथिगवां पुलिस ने प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी मोनू, रवि कुमार व हथिगपां के रामपुर निवासी सुनील उर्फ अट्टू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed