फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered against three including hotel manager in assault case

Pratapgarh News: मारपीट के मामले में होटल प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three including hotel manager in assault case
कोतवाली देहात के होटल में बेटे का जन्मदिन मनाने आए युवक समेत परिवार वालों के ऊपर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के टेउंगा में रहने वाले मंजू मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया कि रविवार को फोन से होटल कंफर्ट इन में जन्मदिन बनाने के लिए बुकिंग कराई थी। सोमवार की शाम को अपने पति महेंद्र मौर्य, बेटी प्रज्ञा मौर्या व स्वजनों के साथ बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कटरामेदनीगंज स्थित होटल कंफर्ट इन गई। वहां पहुंचने पर होटल कर्मचारी ने बताया कि सभी सीटें रिजर्व हैं। फिर हम लोगों द्वारा कहा गया कि ठीक है, व्यवस्था कर दीजिए। इसके बाद होटल मैनेजर राहुल शुक्ला, रोहित यादव और मेराज ने कहा कि कोई व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इसके बाद अपशब्द कहे। वहां से परिवार सहित वापस लौटने लगे तो उपरोक्त राहुल, रोहित और मेराज लोहे की रॉड लेकर गाड़ी के सामने आ गए। पूरे परिवार को जमकर धारदार हथियार से मारापीटा। प्रज्ञा मौर्या को चाकू से मारा और मारपीट में महेंद्र मौर्य के दांत टूट गए। उसके बेटे को भी लाठी से मारा। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 53 कार्मिकों पर केस दर्ज
प्रतापगढ़। काैशाम्बी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में बिना सूचना गैरहाजिर 53 कार्मिकों के खिलाफ कोतवाली देहात की पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को काैशाम्बी लोकसभा में शामिल कुंडा और बाबागंज विधानसभा में मतदान हुआ था। मतदान कराने के लिए शिक्षा विभाग के 36, छह पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी, एक सेक्रेटरी समेत स्वास्थ्य विभाग, उपनिबंधक कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, सिंचाई विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। सहायक प्रभारी कार्मिक डीडीओ राकेश प्रसाद ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed