फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered against three in case of robbery from public service center operator

Pratapgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three in case of robbery from public service center operator
दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटनास्थल पर पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर रानापट्टी में जनसेवा केंद्र के अंदर पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर संचालक अंकित मौर्या से 45 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। हालांकि जनसेवा केंद्र संचालक किसी तरह जान बचा सका। फायरिंग की आवाज सुन बाजारवासी जुटने लगे। लोगों को एकत्र होते देख बदमाश बाइक से भागने का प्रयास करने लगे। उनमें से एक प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पदेवरा थाना क्षेत्र निवासी राजेश गौतम सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के सरसा निवासी विवेक विश्वकर्मा, सराय बहर हाजीगंज निवासी निहाल गौतम के साथ लूट की घटना को अंजाम देने आया था। निहाल दुकान के बाहर बाइक के पास खड़ा। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि बाइक से पहुंचे तीन युवक जनसेवा केंद्र के अंदर लूट करने गए थे। पुलिस ने विवेक, राजेश और निहाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed