फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case on head, panchayat secretary and technical assistant for embezzlement of millions in MNREGA

मनरेगा में लाखों के गबन में प्रधान, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक पर केस

Sun, 19 Jul 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case on head, panchayat secretary and technical assistant for embezzlement of millions in MNREGA
मनरेगा में बिना काम कराए धनराशि निकालने के मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पश्चिम गांव के नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष विवेक शुक्ल की तहरीर पर दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2014 में तत्कालीन ग्राम प्रधान मालती देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृष्ण कुमार तथा तकनीकी सहायक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना के तहत बिना काम कराए फर्जी तरीके से कार्ययोजना व बाउचर लगाकर पांच लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली। विवेक कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विवेक के मुताबिक गबन की धनराशि की वसूली के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आरसी भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed