फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   case on 63 agitators

63 प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा

Sat, 21 Dec 2019 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
case on 63 agitators
सीएवी व एनआरसी पर बवाल के मद्देनजर अम्बेडकर चौराहे पर तैनात पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
प्रदर्शनकारियों पर कसा शिकंजा, 63 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

एनआरसी व सीएए के विरोध में सड़क पर उतरकर की थी नारेबाजी
शहर का माहौल हो गया था खराब, चौक-कचहरी मार्ग पर आवागमन हुआ था बाधित
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन करने के दौरान नारेबाजी कर माहौल खराब करने के मामले में तीन नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर रास्ता बाधित करने के साथ ही शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर के बेमगवार्ड समेत आसपास के इलाकों से लोग सड़कों पर उतर आए थे। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि सड़क पर निकलते ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। चौक घंटाघर की ओर जाने की जिद कर रहे लोगों को रोककर एसडीएम सदर ने ज्ञापन भी ले लिया। कुछ देर बाद लोग फिर सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। जिन्हे पुलिस ने दौड़ा लिया। वे भागकर घरों में छिप गए। देर शाम तक पुलिस लोगों को शांत कराने के लिए प्रयास करती रही। हालांकि शाम को माहौल पूरी तरह से शांत हो गया। इस घटना में देर रात मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर पूर्व सभासद बन्ने, साजिद व अमजद पंडित व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें बिना अनुमति के जुलूस निकालकर नारेबाजी करने, जुलूस से रास्ता अवरुद्ध करने और लोगों में खौफ पैदा करने का आरोप लगाया गया है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हुई। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फलमंडी से श्रीराम तिराहे तक प्रदर्शन करने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम भागदौड़ कर रही है। पुलिस की वीडियोग्राफी में लोग कैद हुए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी में भी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते दिखे हैं। शुक्रवार की देर रात पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो फुटेज व सीसीटीवी फुटेज खंगालकर प्रदर्शन करने वाले लोगों को चिह्नित करती रही। प्रदर्शन में शामिल 21 लोगों को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है। जल्द ही पुलिस उनकी धरपकड़ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकले जुलूस को काबू में करने के लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी खड़े हुए। रात में चौकी प्रभारी व शहर कोतवाल ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। नामजद किए लोगों का नाम शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व सीओ सिटी को पता चला। यह सुनते ही अफसर चौकी प्रभारी व शहर कोतवाल पर नारागजी जाहिर करने लगे। चौकी प्रभारी व नगर कोतवाल को अफसरों ने जमकर फटकार लगाई।
शुक्रवार को प्रदर्शन करने वालों की खोजबीन में शनिवार को पुलिस जुटी रही। शनिवार को प्रदर्शन करने वालों की ताक में पुलिसकर्मी फलमंडी गेट से लेकर श्रीराम तिराहे तक सादी वर्दी में चक्रमण करते रहे, लेकिन कोई भी प्रदर्शनकारी नजर नहीं आया। एलआईयू भी प्रदर्शन करने वालों पर नजर रखने के साथ ही शनिवार को प्रदर्शन करने वालों की खोजखबर लेते रहे।

प्रदेश की कानून व्यवस्था समेत किसानों की मांगों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी शनिवार को सपा नेताओं ने कर रखी थी। हालांकि इस बात की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन सभी को मैनेज करने में जुट गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर पहले ही पुलिस पर दबाव था। हालांकि पुलिस अफसरों के प्रयास से सपा नेताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed