फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case of Raja Bhaiya's father Uday Pratap for violating Section 114 and hurting religious sentiments

राजाभैया के पिता उदय प्रताप पर धारा 114 के उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस  

Wed, 11 Sep 2019 07:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Case of Raja Bhaiya's father Uday Pratap for violating Section 114 and hurting religious sentiments
uday pratap singh kunda - फोटो : pratapgarh
कुंडा इलाके के शेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम के दिन ताजिया निकालने के रास्ते में केसरिया झंडे लगाने और प्रशासन की तरफ से भंडारा कराने की अनुमति न देने पर कथित तौर पर कुंडा बाजार बंद कराने के मामले में पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदयप्रताप सिंह के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है। शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया निकाले जाने के बाद मंगलवार रात 11 बजे पुलिस ने कुंडा कोतवाल की तहरीर पर कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर कुंडा इलाके में माहौल गरमा गया है।  
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक में हनुमान मंदिर पर भंडारा न होने देने के बाद पुलिस ने उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कुंडा कोतवाल ने कहा है कि मोहर्रम के त्यौहार पर उदय प्रताप सिंह पुत्र स्व.त्रिलोचन प्रसाद सिंह निवासी भदरी ने प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग की दाहिनी पटरी पर कर्बला से रेलवे क्रासिंग तक केसरिया झंडा लगा रखे थे। इसी रास्ते से ताजिया कर्बला को ले जाई जाती है। इस संबंध में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने उन्हें नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उनके द्वारा कहा गया कि 10 सितंबर को कुंडा कस्बा का बाजार बंद करा दिया जाएगा। इसके लिए कुंडा कस्बे में पोस्टर चस्पा हुए। इस बात को लेकर समुदाय विशेष में आक्रोश पैदा हुआ। इसके बाद 10 सितंबर को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मोहर्रम का त्यौहार संपन्न कराया गया। अगर भारी पुलिस बल नहीं होता तो अप्रिय घटना होने की प्रबल आशंका थी। कोतवाल ने कहा है कि उनके द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आशय से अनाधिकृत रूप से झंडे लागाना और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कस्बा कुंडा को बंद कराने का पोस्टर चिपकवाना आदि अपराध कारित किया गया है। इधर, उदय प्रताप पर मुकदमे की जानकारी होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम-सीओ ने कहा था कुंडा में थी साप्ताहिक बंदी
मोहर्रम के दिन कुंडा पूरी तरह से बंद था। लोगों को चाय-पान के लिए भी तरसना पड़ा था। इस बंदी के बारे में जब सीओ और एसडीएम से पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि यह साप्ताहिक बंदी है। बंद को लेकर बाजार में पोस्टर चिपकाने जाने के बारे में दोनों अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया था। अब कुंडा बंद को उदय प्रताप सिंह से जोडक़र मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed