{"_id":"602825158ebc3ee96a2d84d8","slug":"case-of-murder-in-nephew-death-of-former-minister-gayatri-prasad-pratapgarh-news-ald299173954","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की मौत में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की मौत में हत्या का केस दर्ज
Sun, 14 Feb 2021 01:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक शुभम प्रजापति। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
अमेठी के रहने वाले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति की मौत के मामले में जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेठी कोतवाली के परसावा छोटा बेनीपुर निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा शुभम (19) पुत्र जगदीश प्रजापति बृहस्पतिवार को गांव में ही आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां उसकी कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात वह बाइक से घर लौटा। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह पैदल ही घर से निकल पड़ा। फिर लौटकर घर नहीं आया। शुक्रवार सुबह शुभम का शव अमेठी स्टेशन के करीब रेलट्रैक पर मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुभम के पिता जगदीश प्रजापति ने राजनैतिक कारणों से शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी एसओ फूल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।