{"_id":"63fe57382410012c0c075844","slug":"case-of-abetment-to-suicide-on-three-along-with-husband-in-the-death-of-a-married-woman-pratapgarh-news-c-3-1-67744-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता की मौत में पति संग तीन पर आत्महत्या को उकसाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता की मौत में पति संग तीन पर आत्महत्या को उकसाने का केस
Wed, 01 Mar 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के कैथौला कोला का वन के नासिम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि उसकी बहन शबाना बानो की शादी लीलापुर थाने के सिंधौर नौतीरा के शमसाद से 2012 में हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे पति समेत सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज प्रताडना को लेकर ससुरालीजनों ने बीते वर्ष शबाना को ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। बीच-बीच में वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल जाया करती थी।
आरोप है कि तीन फरवरी को शबाना बच्चों से मिलने ससुराल गयी। उसे बच्चों से नही मिलने दिया गया और गाली देकर दोबारा आने पर जानलेवा धमकी दी गई। क्षुब्ध होकर शबाना घर आई और गांव के करीब जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सोमवार की रात मृतका के भाई की तहरीर पर पति शमसाद, ससुर बुदुल व सास रैफुला बानो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। संवाद