{"_id":"5e4996ed8ebc3ee5dd29555f","slug":"case-lodged-on-bjp-leader-pratapgarh-news-ald2686937171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के खिलाफ धमकाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के खिलाफ धमकाने का मुकदमा
विज्ञापन
भाजपा नेता के खिलाफ धमकाने का मुकदमा
होटल में खाना खा रहे युवक-युवती से पूछताछ को लेकर हुए एंटी रोमियो टीम व भाजपा नेता के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। धर्माचार्य को फोन कर धमकाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक व भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
शहर के बाबागंज स्थित होटल जिंजर में 13 फरवरी को उस समय हंगामा हो गया। जब एंटी रोमियो प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर खाना खा रहे युवक-युवती से पूछताछ करने लगीं थीं। जिसे लेकर खासा हंगामा हुआ था। नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर निवासी धर्माचार्य शिवेशानंद ने होटल संचालक व भाजपा नेता सुनील गोयल पर फोन कर धमकाने का आरोप लगाया था। धर्माचार्य ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सुनील गोयल के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सुनील गोयल व धर्माचार्य के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। ताकि सच्चाई का पता लग सके।