फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed for attacking girl with blade

Pratapgarh News: युवती पर ब्लेड से हमला करने पर मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed for attacking girl with blade
रानीगंज इलाके की रहने वाली युवती को प्रेमी ने ब्लेड से वार घायल कर दिया। लोगों को आते देख खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि सेामवार की रात करीब नौ बजे संत रविदास नगर का रहने वाला एक युवक उनके घर पहुंचा। बेटी को बाहर बुलाकर बातचीत करने लगा। बेटी के विरोध करने पर युवक ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। घायल युवती शोर मचाने लगी। लोगों को आता देख युवक खुद पर भी ब्लेड चला दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने संत रविदास नगर के रहने वाले राजा बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed