{"_id":"63470d99ab93b965635e281b","slug":"case-filed-against-those-who-attacked-the-brothers-by-molesting-the-girl-student-pratapgarh-news-ald3437165108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी कर सगे भाइयों पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी कर सगे भाइयों पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कालेज जाते समय छेड़खानी का विरोध करने पर भाइयों पर हमला करने वाले तीन मनचलों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रानीगंज पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है। जबकि मनचलों की करतूत से सहमी छात्रा बुधवार को स्कूल नहीं गई।
रानीगंज के दमदम गांव की छात्रा के साथ मंगलवार की सुबह प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर स्थित कालेज जाने के लिए निकली थी। कालेज के करीब मनचले उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर छात्रा के दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया था।
बुधवार को रानीगंज पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर बहरिया के करनाईपुर गांव के आरोपी श्यामू, नीतीश व मिश्रीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बहरिया पुलिस भी उनकी तलाश में लगी है।