फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against Swami Prasad Maurya and Raniganj MLA Dr. RK Verma

प्रतापगढ़ : सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य व सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा पर केस दर्ज

Wed, 01 Feb 2023 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 02:47 PM IST
सार

रामचरित मानस पर टिप्पणी से उपजे विवाद में कोतवाली पुलिस ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य व रानीगंज से सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against Swami Prasad Maurya and Raniganj MLA Dr. RK Verma
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामचरित मानस पर टिप्पणी से उपजे विवाद में कोतवाली पुलिस ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य व रानीगंज से सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है।

विज्ञापन


कचहरी परिसर के अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि हिंदू समाज के सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ की प्रतियां जलाई गईं। समाज में अशांति फैलाने का काम किया गया। माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए ऐसे नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन


तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, रानीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. आरके वर्मा व कुछ अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153, 295, 298, 505 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बता दें कि मंगलवार को कचहरी, रानीगंज व कुंडा तहसील में अधिवक्ताओं ने एक साथ आवाज बुलंद करते हुए सपा नेताओं का पुतला जलाकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानस पर विवादित टिप्पणी के विरोध में फूंका विधायकों का पुतला

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और रानीगंज विधायक डाॅ.आरके वर्मा की ओर से रामचरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणी से उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीवानगंज चौराहे पर विधायक डॉ.आरके वर्मा का पुतला दहन किया। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर स्वामी प्रसाद तथा आरके वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह, भानु प्रताप सिंह , गोविंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, जितेंद्र, जिला उपाध्यक्ष, विमल यादव, जीतलाल विश्वकर्मा, राज कुमार दुबे आदि शामिल थे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी बुद्धि-शुद्धि के लिए शक्ति पीठ मंदिर पर प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो रोहित सिंह, छोटू शुक्ल, मोहित सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रविशंकर शुक्ल, रीषू सिंह, महेंद्र मिश्र, प्रशांत सिंह, सत्यम सिंह, अशोक पांडेय, श्यामल ओझा, नीलेश मोदनवाल आदि मौजूद थे।

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय

तहसील परिसर के अधिवक्ताओं ने बुधवार को एक स्वर में रामचरित मानस महाकाव्य की प्रतियां जलाए जाने के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा, विधायक डॉ.आर के वर्मा की ओर से रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने समाज को बांटने का काम किया है। अधिवक्ता शिवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कार्रवाई होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में राजकुमार यादव, मानिक यादव, राम बाबू पटेल, संतोष तिवारी, अजय उपाध्याय, प्रेमशंकर मिश्र आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed