{"_id":"604269268ebc3ee63965ddd1","slug":"case-filed-against-rpf-soldier-pratapgarh-news-ald300912258","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Case filed against RPF soldier
प्रतापगढ़। अधिवक्ता की शिकायत पर आरपीएफ के एक सिपाही के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही पर अधिवक्ता ने तत्काल टिकट काउंटर पर दलाली और मारपीट का आरोप लगाया है।
नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी अधिवक्ता शकील अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरपीएफ के सिपाही धमेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 27 नवंबर को तत्काल टिकट लेने के लिए वह आरक्षण काउंटर पर लाइन में लगे थे। इस दौरान आरपीएफ का सिपाही धर्मेंद्र पहुंचा और उन्हें हटाकर किसी और को खड़ा करा दिया। विरोध करने पर धक्कामुक्की की। फोन कर कई और लोगों को बुला लिया और मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी
संडवाचंद्रिका। छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात गायब कर दिए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी परेशान हो गया। उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा के मनियारपुर निवासी अल्ताफ उर्फ बब्बू ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और माता-पिता थे। देर रात परिजन घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। पीछे के रास्ते से चोर छत पर चढ़ गए। अंदर से कुंडी बंदकर कमरे में रखे बॉक्स व आलमारी का लॉक तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए।
जानलेवा हमले की आरोपियों ने न्यायालय में किया सरेंडर
प्रतापगढ़। जानलेवा हमले की आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बाघराय के गलगली निवासी मोनी शर्मा व शीला शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।