{"_id":"61e9ab0196789223524b45e7","slug":"case-filed-against-police-and-excise-team-for-death-of-old-man-during-raid-pratapgarh-news-ald3254239109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश के दौरान वृद्ध की मौत में पुलिस और आबकारी टीम पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश के दौरान वृद्ध की मौत में पुलिस और आबकारी टीम पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
महेशगंज के बहोरिकपुर में तैनात भारी पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
महेशगंज इलाके में बुधवार रात अवैैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश के दौरान सदमे से वृद्ध की मौत के मामले में आबकारी और पुलिस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के काफी समझाने एवं मांगपत्र लेने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। घटना को लेकर तनाव की स्थिति रही। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
महेशगंज इलाके के लक्ष्मणपुर के मजरे बहोरिकपुर में बुधवार की शाम आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। इस दौरान गांव की सुनीता के घर से दस लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही करीब एक क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। टीम ने गांव के ही बुधराम सरोज (72) के यहां भी दबिश दी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस दौरान अचानक बुधराम की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए।
वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधराम के पौत्र शुभम ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी टीम ने दबिश डालकर जबरन उसके दादा से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लिया। इसके बाद उनको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इससे सदमे में उसके दादा की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शुभम की तहरीर पर पुलिस और आबकारी टीम के खिलाफ हत्या सहित एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों को काफी देर तक पुलिस ने समझाया।
मृतक के पौत्र शुभम ने 15 लाख आर्थिक सहायता, दोषियों की गिरफ्तारी एवं एसडीएम से दो बीघा जमीन के पट्टे के लिए अपना मांग पत्र एसएचओ अवन कुमार को सौंपा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर महेशगंज पुलिस के अलावा जेठवारा पुलिस के साथ ही पीएसी भी बुला ली गई। एसएचओ महेशगंज ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
खेती करते थे बुधराम
बुधराम घर पर रहकर खेती करते थे। उनका इकलौता पुत्र राजकुमार गुजरात के सिलवासा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर बुधराम के अलावा उनकी पत्नी दुलारा देवी, बहू नीलम देवी तथा दो पौत्र शुभम, शिवम और दो पौत्रियां साधना और चांदनी हैं। बुधराम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बुधराम सरेाज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH