{"_id":"61ddc815a60ea279ab3525d6","slug":"case-against-those-celebrating-bjp-leader-swami-prasad-joining-sp-pratapgarh-news-ald324777198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता स्वामी के सपा में शामिल होने पर जश्न मनाने वालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता स्वामी के सपा में शामिल होने पर जश्न मनाने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन
भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के मंगलवार को सपा में शामिल होने की खबर के बीच सपाइयों ने रानीगंज में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की खबर पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सपाइयों ने जश्न मनाया। सपा नेता मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सपाइयों का जश्न मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रानीगंज पुलिस ने इसे संज्ञान में ले लिया। सीओ रानीगंज डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की छानबीन करने के बाद सपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।