फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against head, secretary who embezzled the funds of the funeral site

Pratapgarh News: अंत्येष्टि स्थल की धनराशि गबन करने वाले प्रधान, सचिव पर मुकदमा

Fri, 03 Mar 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case against head, secretary who embezzled the funds of the funeral site
वित्तीय वर्ष 15-16 में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए आवंटित करीब 42 लाख रुपये की धनराशि बिना काम कराए खाते से निकालने के मामले में कुंडा तथा बिहार ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने तीन प्रधान तथा तीन सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे विकास विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में बिहार ब्लाक के खरैला गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग से ग्राम सभा के खाते में 13,09,824 रुपये की धनराशि भेजी गई थी। बिहार ब्लाक के मौजूदा सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रमणि की ओर से बाघराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इसमे तत्कालीन प्रधान सुनीता शुक्ला और वीडीओ संतोष कुमार पांडेय ने बिना अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराए खाते से धनराशि निकाल ली। पुलिस ने सुनीता व संतोष कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओ कुंडा विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत शमशाद अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में तत्कालीन प्रधान ध्यानी सिंह व वीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत के खाते से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए मिली धनराशि 13,09,824 निकाल लिया गया। पुलिस ने प्रधान रहे ध्यानी सिंह व वीडीओ अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दूसरे मामले में एडीओ पंचायत शमशाद अली ने रामापुर गांव की प्रधान अरुणा सिंह व तत्कालीन सचिव त्रिलोकी सिंह के खिलाफ सरकारी धनराशि के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारियों के आदेश पर सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण और उपकृषि निदेशक के सत्यापन में बने अंत्येष्टि स्थल नहीं मिले। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तीन गांव के तत्कालीन प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में जहां भी लापरवाही मिलेगी। वहां सख्त कार्रवाई होगी। अधूरे निर्माण वाली 38 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजी गई है। यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं कराते तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- रविशंकर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी

रामापुर में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हुआ है। उनके गांव में कोई सत्यापन टीम नहीं गई थी। चूंकि वर्ष 2019 में चक्रवाती तूफान के चलते अंत्येष्टि स्थल पर पेड़ गिर गया था। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में वह जिलाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष रखे हैं।

- बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ है। जो मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह सरासर गलत है।
-ध्यानी सिंह, पूर्व प्रधान डीहा

दो वीडीओ पहले से चल रहे निलंबित
अंत्येष्टि स्थल के गबन में फंसे वीडीओ संतोष कुमार पांडेय व त्रिलोकी सिंह मौजूदा समय में निलंबित चल रहे हैं। जबकि अमित मिश्रा का प्रयागराज स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed