फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against 11 people for assaulting women

महिलाओं पर छींटाकशी करने पर चले लाठी डंडे के मामले में 11 लोगों पर मुकदमा

Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case against 11 people for assaulting women
डेरवा के खटवारा गांव में बृहस्पतिवार को महिलाओं पर छींटाकशी करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खटवारा निवासी रामपदारथ घर की महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोग छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट में आधा र्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण खबर मिलते ही जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने अंकित गुप्ता की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के सोहेल, सोनू, अरसद व अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंकित की तहरीर पर अहमद रजा, महफूज, सोहेल, सोनू, अरसद, हलीम, डब्लू, समीर, जावेद, दिलशाद व शोएब समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोशाला में जानवर न जाने देने पर मजदूर को पीटा
फतनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर पाली गांव में गोसंरक्षण केंद्र पर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और जबरन अपने मवेशियों को अंदर करने लगे। मना करने पर कर्मचारी जीतलाल को पीटकर घायल कर दिये। इस बीच गांव के प्रधान के पति रमाकांत सरोज मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले थे। पीड़ित ग्राम प्रधान पति व गो संरक्षण केंद्र के मजदूर ने फतनपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में युवक को पीटा
रंजिश में पड़ोसियों ने युवक की पिटाई कर दी। क्षेत्र के पूरे रामसहाय निवासी महेंद्र (22) पुत्र नागेंद्र की पड़ोसियों से रंजिश है। इसे लेकर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, रानीगंज थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव निवासी रंजीत पटेल (30) पुत्र राजपति पटेल के खेत में जानवर चले गए थे। गुरुवार देर रात इसी बात के विवाद को लेकर कुछ लोगो ने रंजीत पटेल की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव
नगर कोतवाली के चिलबिला में सुल्तानपुर में तैनात डिप्टी सीएमओ की बहू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर पहुंचे मायके के लोग दहेज हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिलबिला निवासी डा. बृजलाल जायसवाल सुल्तानपुर जिले में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात हैं।
उनके बेटे अंतरिक्ष उर्फ तनु जायसवल की शादी एक साल पहले खुशबू (22) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार को खुशबू ने घर के अंदर पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

कैबिनेट मंत्री के भाई के पौत्र की भी रिपोर्ट आई निगेटिव
कैबिनेट मंत्री के भाई का छह वर्षीय पौत्र भी कोरोना से जंग जीत गया है। वह स्वस्थ्य होकर जिला अस्पताल से घर चला गया। वहीं शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों समेत 305 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सदर बाजार निवासी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के साथ परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। कैबिनेट मंत्री व उनकी पत्नी, बहू और पौत्र का इलाज पीजीआई में चल रहा था। जबकि भाई की बहू और पौत्र जिला अस्पताल के एलवन अस्पताल में भर्ती थे। दो दिनों पहले मंत्री की बहू और पोते के साथ ही भाई की बहू व एक पोते की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सभी स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर पहुंच गए। शुक्रवार को जांच में भाई के पौत्र की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उसे भी घर भेज दिया गया। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोडवेज कर्मचारियों समेत तीन सौ लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को प्रयागराज से 193 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव रहे। वहीं जिला अस्पताल में 20 लोगों की जांच की गई। 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 6 लोगों की रिपोर्ट अवेटेड बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed