{"_id":"6452a53eed5a8231fb0b1399","slug":"case-against-11-employees-missing-from-election-duty-pratapgarh-news-c-3-1-120457-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चुनाव ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चुनाव ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा
Wed, 03 May 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका स्वाती निलंबित,शिक्षामित्र दीपिका को जारी हुआ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव में चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर पट्टी में छह और सदर में सात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, बीएसए ने चुनाव ड्यूटी से गायब शिक्षिका स्वाती को निलंबित कर दिया। शिक्षामित्र दीपिका पांडेय के मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
नगर निकाय चुनाव ड्यूटी से भागने वाले कर्मचारियों के खिलाफ देर शाम तक एफआईआर दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। पट्टी में ड्यूटी से गायब मिलने पर रोशनी तिवारी, सरिता सिंह, रीता, वीरेंद्र कुमार सिंह, स्मिता, दीप्ती मिश्रा के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रानीगंज के आरओ वीएस मंगलमूर्ति ने अशोक कुमार पांडेय, गीता देवी, ज्योति मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली में सात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, चुनाव ड्यूटी से गायब सांगीपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल डभियार में तैनात सहायक अध्यापिका स्वाती देवी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
संविलियन स्कूल रूपापुर में तैनात शिक्षामित्र दीपिका पांडेय के मतदाता पर्ची बांटने से इन्कार करने पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।