फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Carcasses of cattle were unloaded in Sharda Sahayak Canal.

Pratapgarh News: शारदा सहायक नहर में गोवंश के उतराए शव

Sat, 06 Jan 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Carcasses of cattle were unloaded in Sharda Sahayak Canal.
फोटो-25
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में गोवंश के उतराए शव
- मौके पर पहुंची पुलिस शवों को निकलवाया, एसडीएम कुंडा भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। रायबरेली से प्रयागराज जाने वाली शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की सुबह करीब 15 की संख्या में गोवंश के शव उतराया देख सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को किनारे कराने लगी। कुछ देर में पहुंचे एसडीएम कुंडा भी पहुंचे। कुछ शवों को निकाला गया। पुलिस के मुताबिक क्षत-विक्षत शव दफनाए जाएंगे।
संग्रामगढ़ के खनवारी गांव के करीब ग्रामीणों ने नहर में गोवंश के शव बहते देखे। अचानक नहर में इतनी बड़ी संख्या गोवंशों के शव देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पशु विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी नहर में गोवंश के शव उतराया देख एसडीएम भरतराम को जानकारी दी। वे भी कुछ देर में पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस चौकीदार संग सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर नहर में बह रहे गाय व गोवंशों के शवों को निकलवाते रहे। हालांकि कई जानवरों का शव सड़ चुके थे। जिससे उन्हें बाहर निकालने में परेशानी होती रही। देर शाम तक पुलिस नहर में बहने वाले गोवंशों के शवों को निकलवाने की कोशिश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुंडा भरतराम ने बताया कि पूर्व में गांव के लोगाें ने अपने मृत गोवंश को नहर में फेंक दिया था, ऐसी जानकारी मिल रही है। बृहस्पतिवार को नहर में पानी फिर छोड़ा गया। जिसके चलते नहर में फेंके गए मृत गोवंश के शव बहने लगे। इतनी संख्या में गोवंश कहां फेंके गए, इसकी छानबीन की जा रही है।


गोशाला के मवेशी गोवंश की भी चर्चा
नहर में गाय व गोवंशों के शव बहता देख ग्रामीण यह भी चर्चा करते रहे कि गोशाला में मृत गोवंशों को रात में नहर फेंक दिया जाता है। जिससे किसी को शक न हो। लोग उन्हें ग्रामीणों की समझे। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed