{"_id":"646245a49049757fc70da127","slug":"car-riding-miscreants-looted-the-driver-servant-hostage-on-the-highway-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-130853-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने चालक-खलासी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने चालक-खलासी को बंधक बनाकर लूटा
Mon, 15 May 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 May 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने चालक-खलासी को बंधक बनाकर लूटा- कौशाम्बी के मंझनपुर में दोनों को छोड़ा, ट्रक का लोकेशन राजगढ़ में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर चालक व खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। चालक व खलासी को बदमाश कौशाम्बी के मंझनपुर में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह नगर कोतवाली पहुंचे चालक की सूचना पर पुलिस लूटे गए ट्रक के तलाश में जुटी है। बताया गया कि जीपीएस से ट्रक की लोकेशन राजगढ़ में निली है।
राजस्थान के भरतपुर के कामा थाना क्षेत्र के सबलाना निवासी आसिक ट्रक चालक है। उसके अनुसार वह गोरखपुर से ट्रक लेकर 13 मई की रात चित्रकूट जा रहा था। आधी रात के बाद प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर गोंड़े गांव के करीब कार सवार पांच बदमाशों ने ट्रक ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर कार में बैठाने के बाद ट्रक कब्जे में ले लिया। रात में ही उन्हें कौशाम्बी के मंझनपुर इलाके में छोड़कर बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से चालक ने अपने ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
दरअसल ट्रक में जीपीएस लगा था। इसलिए उसका लोकेशन राजगढ़ बता रहा था। चालक ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जिस समय की वारदात बताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी में उस वक्त कोई फुटेज नहीं मिला।
0000000000000000000000000
लोकेशन व फुटेज खंगालने के लिए प्रयागराज पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़। अमेठी की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे दिन भी कोतवाली पुलिस मोबाइल लोकेशन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की तलाश में प्रयागराज में डटी है। तीन दिन बाद भी पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। नगर कोतवाल ने बताया कि जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संवाद