फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car riders took away a girl who was going to take medicine

Pratapgarh News: दवा लेने जा रही युवती को उठा ले गए कार सवार

Wed, 03 Jan 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Car riders took away a girl who was going to take medicine
प्रयागराज के तिलई बाजार दवा लेने जा रहे एक युवती को कार सवार उठा ले गए। साथ मौजूद छोटे भाई को भी आरोपियों ने धमकी दी। घर से रुपये व जेवरात गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस की छानबीन में मामला कुछ दूसरा ही निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती सोमवार की शाम अपने छोटे भाई के साथ बाइक से दवा लेने प्रयागराज जनपद के तिलई बाजार जा रही थी। भाई ने पुलिस को बताया कि नरसिंहगढ़ के करीब कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। छोटे भाई को धमकी हुए भाग दिया और युवती को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

युवती को भाई घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस बीच शंका होने पर परिजनों ने घर की अल्मीरा देखी तो उसमें रखे एक लाख रुपये व जेवरात गायब थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर के लोग जब युवती की खोजबीन कर रहे थे तभी आरोपियों ने फोन भी किया था। परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छानबीन शुरू की, लेकिन युवती को अगवा करने वाले कार सवार आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि युवती की शादी परिजन तय कर रहे थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि इसी वजह से वह अपने एक रिश्तेदार संग चली गई है। जबरन उठा ले जाने की बात गलत है।


छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को भेजा जेल
रानीगंज। कोचिंग जाते समय गत दिनों संडौरा के करीब छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार की देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ था। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी संजय गौतम को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया था। रानीगंज पुलिस ने उसके खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा भी दर्ज किया है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में उसे पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed